रिश्वत लेते पकड़ाने वाला सब इंस्सपेक्टर निलंबित:धार में लोकायुक्त ने 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा था

धार जिले के राजोद थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह देवड़ा को निलंबित कर दिया गया है। धार एसपी मयंक अवस्थी ने यह कार्रवाई लोकायुक्त द्वारा उन्हें रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद की है। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को सब इंस्पेक्टर देवड़ा को राजोद थाने में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उनके साथी अम्बाराम सिंघार के माध्यम से यह रिश्वत ली जा रही थी। एसपी अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर ने एसआई विक्रम सिंह देवड़ा पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत अपराध दर्ज किया है। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने निलंबन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान सब इंस्पेक्टर देवड़ा का मुख्यालय पुलिस लाइन धार निर्धारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *