टिप्पर ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर मारी:ड्राइवर और नाबालिग की मौत, कई घायल; गुरदासपुर से अमृतसर आ रही थी बस

पंजाब के अमृतसर में बुधवार शाम को यात्रियों से भरी निजी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर और 14 साल के लड़के की मौत हो गई। कई यात्रा घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से टूट गया। कई सीटें उखड़ गईं। ये बस गुरदासपुर से अमृतसर आ रही थी। घायल यात्रियों के अनुसार, हादसा कथूनंगल के पास हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्रियों के मुताबिक, उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ और कुछ सेकेंड में बस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना कथूनंगल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद के PHOTOS… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *