किशनगढ़बास आएंगे भूपेंद्र यादव और झाबर सिंह खर्रा:6 दिसंबर को क्षेत्र को मिलेंगी सौगातें, विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा 6 दिसंबर को किशनगढ़बास आएंगे। वे यहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार को खैरथल नई मंडी स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य वक्ता रहे, जबकि मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने अध्यक्षता की। जिला महामंत्री अनूप यादव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व विधायक रामहेत यादव ने बताया कि भजनलाल सरकार के कार्यकाल में आगामी दिनों में कई विकास कार्य धरातल पर पूरे होते दिखेंगे। उन्होंने खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में भी जल्द ही कई विकास कार्यों के शुरू होने की बात कही। यादव ने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अपने क्षेत्र में लगातार सक्रियता विपक्ष को रास नहीं आ रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राजस्थान और केंद्र की भाजपा सरकारें मिलकर पूरे क्षेत्र का चंहुमुखी विकास करेंगी। 6 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी को निमंत्रण भी दिया गया। ये रहे मौजूद
बैठक में मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपसभापति वरुण डाटा, जिला महामंत्री अनूप यादव, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, सह कार्यालय मंत्री राजकुमार जाटव, पूर्व अध्यक्ष अशोक डाटा, संजय जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव, एससी समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव, लघु उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष टीकम चंदनानी सहित नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *