अवैध रेत उत्खनन…ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग चालक की मौत:गौरेला के धनगवां में मजदूरों के साथ नदी में रेत भरने गया था

गौरेला थाना क्षेत्र के धनगवां के बरपारा इलाके में अवैध रेत उत्खनन के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से 14 वर्षीय नाबालिग चालक सुनील धुर्वे की मौत हो गई। यह घटना सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, सुनील सुबह मजदूरों के साथ नदी में रेत भरने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सुनील उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन के इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *