सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के मकान पर रविवार सुबह आयकर टीमें पहुंची हैं। सुबह करीब 8 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंचीं। अफसरों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर दबिश दी। राठौर बंगले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। टीमें गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही हैं। सागर के परकोटा में बीड़ी व्यापारी और साहूकार राजेश केशरवानी और एलआईसी एजेंट और प्रॉपर्टी डीलर राकेश छाबड़ा के घर भी आयकर का सर्वे जारी। दोनों राठौर परिवार से लंबे समय से जुड़े हैं। हरवंश के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। देखिए कार्रवाई की 3 तस्वीरें- बताया जा रहा है कि देश के कई हिस्सों में राठौर परिवार की संपत्तियां। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद आयकर विभाग ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नगदी का खुलासा होने की भी संभावना जताई गई है। आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें- रियल एस्टेट कारोबारियों के 52 ठिकानों पर छापा
भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी रेड की गई है। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार (18 दिसंबर) सुबह 6.45 बजे एक साथ ये कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर…


