अबोहर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का एक शिष्टमंडल नगर थाना प्रभारी से मिला और शहर में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ललित सोनी ने बताया कि जहां उन्होंने पुलिस से शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है, वहीं उन्होंने शहर में रोजाना हो रही बाइक चोरी और मोबाइल छीना-झपटी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से इन पर अंकुश लगाने की मांग की है। कार्यक्रम के दौरान चोरी हुई थी बाइक ललित सोनी ने बीते 29 दिसंबर को उनके संगठन का एक कार्यक्रम गोशाला प्रांगण में था, जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम दौरान उनके एक कार्यकर्ता की बाइक वहां से चोरी हो गई थी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी नगर थाना पुलिस को दी गई थी। लेकिन एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस बाइक चोर का पता नहीं लगा पाई है जिस कारण उनके संगठन में रोष पाया जा रहा है। ललित सोनी ने बताया कि नगर थाना पुलिस को मांग पत्र देकर दो दिन का समय दिया गया है कि वह बाइक चोर का पता लगाएं नहीं तो उसके बाद उनके द्वारा थाने के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।


