बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन उदयपुर में करेंगी शादी:फेमस सिंगर बॉयफ्रेंड स्टेबिन के साथ लेंगी फेरे, जनवरी में संभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन एक्ट्रेस और सिंगर नुपूर सेनन अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी कर सकती हैं। अगले महीने 8 और 9 जनवरी को दोनों के शादी के बंधन में बंधने की संभावना है। उदयपुर के होटल फेयर माउंट में शादी के आयोजन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शादी में दोनों के करीबी परिवार के लोग और कुछ बॉलीवुड स्टार शामिल हो सकते हैं। नुपूर सेनन और उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन दोनों करीब 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर कई इवेंट और फंक्शंस में दोनों एक साथ साथ नजर आते हैं। उदयपुर में 21 से 24 नवंबर तक अमेरिकी अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी हुई थी। नुपूर ने बॉलीवुड में ‘नूरानी चेहरा’ से किया डेब्यू
एक्ट्रेस नुपूर सेनन ने तेलुगु मूवी नागेश्वर राव से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद बॉलीवुड में करीब 4 साल पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘नूरानी चेहरा’ मूवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ एलबम सॉन्ग ‘​मैं किसी और का हूं फिलहाल..’ में नजर आईं थीं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन फेमस सिंगर हैं, उन्होंने फिल्मों में भी गाने गाए हैं। मूवी ‘शिमला मिर्ची’, ‘होटल मुंबई’ और टेलीविजन सीरीज ‘कैसी ये यारियां’ आदि में गाने गा चुके हैं। हार्दिक पंड्या, परिणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी उदयपुर में कर चुके शादी
उदयपुर में अमेरिकी अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी 21 से 24 नवंबर तक हुई थी। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ट्रम्प जूनियर सहित बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, रणबीर सिंह, एक्ट्रेस नोरा फतेही सहित कई सितार आए थे। हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने परफार्मेंस दी। इससे पहले उदयपुर में इंडियन क्रिकेट हार्दिक पंड्या, एक्ट्रेस रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, कंगना रनौत के भाई अक्षय रनौत, उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, एक्टर नील नितिन मुकेश आदि सितारे शादी कर चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:माधुरी दीक्षित ने किया घूमर; नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर दी परफॉर्मेंस उदयपुर हाल ही एक रॉयल वेडिंग के कारण चर्चा में रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर देसी राजस्थानी लुक में नजर आए। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ कई फोटो भी क्लिक करवाए। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुरी सूट में रॉयल वेडिंग में पहुंचे ट्रम्प के बेटे:हाथी पर नाचा दूल्हा, नोरा और माधुरी दीक्षित की धमाकेदार परफॉर्मेंस; PHOTOS में शाही शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में आज अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की रॉयल वेडिंग संपन्न हुई। शादी की रस्में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जग मंदिर पैलेस में हुईं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ पहुंचे। उन्होंने व्हाइट कलर का जोधपुरी सूट पहना। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *