अनूपपुर के जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम खोडरी में वनरक्षक के साथ उसकी पत्नी और परिजनों ने मारपीट की है। आज दोपहर हुई मारपीट की घटना में पति विनय कुमार अहिरवार और बेटे को चोट आई। जिसकी रिपोर्ट थाना जैतहरी में पीड़ित विनय कुमार अहिरवार ने की है। पीड़ित विनय कुमार अहिरवार ने बताया कि उसका विवाह 2015 में बहेराबांध थाना बिजुरी की हेमकुमारी के साथ हुआ था। जो अक्सर वाद-विवाद करने के साथ अपने मायके चली गई। हम दोनों के एक बेटा और बेटी है। नौ वर्षीय बेटा विपुल कुमार मेरे साथ वनचौकी खोडरी में रहकर वेंकटनगर में पढ़ता है। 5 जनवरी की दोपहर पत्नी हेमकुमारी अपने माता-पिता और अन्य लोगों के साथ 5-6 बड़ी गाड़ियों में अचानक उनके शासकीय आवास में पहुंचकर मारपीट करने लगे। जान बचाकर वह अपने बेटे के साथ तालाब की ओर भागे। जहां पीछे से दौड़कर बेटे के साथ भी मारपीट की गई। पति-पत्नी का कोतमा न्यायालय में तलाक का प्रकरण विचाराधीन है। जिसके कारण पत्नी और उनके परिजनों की ओर से मारपीट की गई।


