मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह लाठी घुमाई, घोड़े की सवारी भी की। ऊं नम: शिवाय का जाप किया। मौका था उज्जैन में राहगीरी का। राहगीरी के लिए कोठी रोड के करीब एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे रास्ते को सजाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने फूड स्टॉल पर मीठा भी चखा। राहगीरी की शुरुआत सुबह करीब 5 बजे घंटी, झांझ, मंजीरे की धुन के साथ हुई। डमरू बजाते हुए लोग भजन-कीर्तन करते कोठी रोड पहुंचे। यहां एरोबिक्स, योग, डांस और गीतों के साथ रन फॉर गुड हेल्थ मैराथन में हिस्सा लिया। सड़क के दोनों तरफ कंचे, रस्सी कूद, बोरा दौड़, सितोलिया और रस्सा खींच जैसे पारंपरिक खेल खेले जा रहे थे। इवेंट में युवाओं के कई ग्रुप्स ने हरियाणवी-मालवी डांस, गरबा, एरोबिक्स, योग, बॉडी बिल्डिंग, मलखंभ और अखाड़े के करतब दिखाए। नगर निगम द्वारा बनाए गए पॉइंट पर सेल्फी ली। राहगीरी आनंदोत्सव में 40 से ज्यादा स्टॉल्स लगाए गए थे, जहां लोगों ने हेल्दी फूड आइटम्स का लुत्फ उठाया। सीएम ने की दैनिक भास्कर की तारीफ
राहगीरी में सीएम ने कहा- यह एक व्यक्ति की सफलता है कि आपके उत्सव और उमंग में पूरा उज्जैन उमड़ पड़ा। आपने जो संकल्प लिया है, प्लास्टिक मुक्त उज्जैन बनाने का…उसके लिए मैं भास्कर परिवार को बधाई देना चाहूंगा।
सामाजिक योगदान में भास्कर हमेशा आगे रहा है। हमारी सरकार भी ऐसे सभी कार्यों को प्रोत्साहन दे रही है। 7 तस्वीरों में देखें उज्जैन में राहगीरी सीएम ने बदले उज्जैन की 3 पंचायतों के नाम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के 3 पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा की है। वे रविवार को बड़नगर में सीएम राइस स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि एक गांव का नाम खटकता है। वो नाम है मौलाना। हमको तो समझ नहीं आया कि गांव का इस नाम से क्या संबंध है। नाम लिखो तो पेन अटकता है। आज से मौलाना का नाम विक्रम नगर होगा। गजनी खेड़ी का नाम चामुंडा माता नगरी और जहांगीर पुर का नाम बदलकर जगदीश पुर किए जाएंगे। कहा कि जब मुंबई और चेन्नई का नाम बदला जा सकता है तो फिर हम पंचायतों के नाम क्यों नहीं बदल सकते हैं। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद तत्काल कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिए। ये खबर भी पढ़ें… उज्जैन में सीएम बोले- साहिबजादों की शहादत को पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दूध तलाई गुरुद्वारे में माथा टेका। सीएम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल दिवस घोषित किया है। हमारी सरकार ने भी तय किया है कि साहिबजादों की शहादत को हमारी आगामी पीढ़ी जाने, इसके लिए उनकी कहानी स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे। पढ़ें परी खबर…


