सावित्रीबाई फुले जयंती पर “बहुजन इंटेलेक्ट पिकनिक”:दीपड़ी फार्म हाउस, भोजपुर रोड में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बौद्धिक चर्चाओं से दी श्रद्धांजलि

भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर रविवार को दीपड़ी फार्म हाउस, भोजपुर रोड भोपाल में “बहुजन इंटेलेक्ट पिकनिक” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11:30 बजे हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। वक्ताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बौद्धिक चर्चाओं के माध्यम से माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन का उद्देश्य माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करना, उनके विचारों को प्रोत्साहित करना और बहुजन समाज के बीच बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. (मेजर) मनोज राजे, कार्यक्रम संयोजक ने अपने संबोधन में कहा, “यह आयोजन केवल एक पिकनिक नहीं, बल्कि माता फुले के महान कार्यों और उनके विचारों को सम्मानित करने का एक प्रयास है। उनका योगदान समाज में महिला शिक्षा और समानता के लिए अनमोल है।” कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि संघमित्रा गजभिए (अध्यक्ष बौद्धिष्ट महिला जागृति मंच) ने कहा, “माता सावित्रीबाई फुले की शिक्षा हमें महिलाओं और वंचित समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करती हैं। आज का यह मंच महिलाओं को उनके नेतृत्व और शिक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।” सामाजिक कार्यकर्ता सुरेखा कांबले ने अपने विचारों में कहा, “माता सावित्रीबाई फुले ने न केवल महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी इनायत अब्बास ने इस आयोजन को आनंद और जागरूकता का संगम बताया। उन्होंने कहा, “यह आयोजन बहुजन समाज में संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने का एक सफल प्रयास है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *