नीमच में कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले पुलिस के कोरोना योद्धाओं को नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में कर्मवीर योद्धा पदक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार दोपहर को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी अंकित जायसवाल, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। जिला नीमच में कोविड-19 महामारी में उत्पन्न संकट के दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 303 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाना है। रविवार के कार्यक्रम में 25 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। एसपी अंकित जायसवाल अपने संबोधन में कोरोना कल में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और उसे समय की सेवाओं को पुलिस को गौरवांवित करने वाली सेवाएं बताई। कार्यक्रम को एएसपी नवल सिह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना योद्वा पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्हें मिला सम्मान एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकिता सिंह, निरीक्षक शब्बी मेव, विकास पटेल, विजय सागरिया, मनोज सिंह चौहान, जितेन्द्र वर्मा, भुरालाल भांभर, भुवान सिंह गोरे, रक्षित निरीक्षक उर्मिला चौहान, निरीक्षक सौरभ शर्मा, निलेष अवस्थी,भीम सिंह सिसोदिया, शिव रघुवंशी, सुबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर, सुरेश सिसोदिया, सूबेदार एम. भानुप्रताप राठौर, उप निरीक्षक शशिकला चौहान, सहायक उप निरीक्षक भेरूसिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे, कमल सिंह चौहान, प्रणव तिवारी, महेन्द्र सिंह तोमर और प्रीति कंडारा।


