सीहोर कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों और छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ये कार्यक्रम गुड टच और बेड टच पर केंद्रित होंगे। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों और छात्रावासों में कार्यरत सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन और चारित्रिक सत्यापन कराया जाए। इसमें शिक्षक, खेल शिक्षक, केयर टेकर, कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड, सफाई कर्मी, माली, बस ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर और विद्युत कर्मी शामिल हैं। स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें- कलेक्टर सिंह
कलेक्टर ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों व सभी बीआरसीसी से कहा है कि वे अपने विकासखंडों में संचालित स्कूलों और छात्रावासों में यौन अपराधों, गुड टच और बेड टच के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन व चारित्रिक सत्यापन सुनिश्चित करें।


