जेवीएम के 215 छात्र हुए पुरस्कृत

गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज में खेल सप्ताह की हुई शुरुआत सिटी रिपोर्टर} गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज, रांची में बुधवार को वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ऑल आदिवासी सेक्रेटेरिएट सर्विस एसोसिएशन, झारखंड के अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य राजा हांसदा (महासचिव), मणि कंचन मिंज (संयुक्त सचिव) एवं अर्चना कुसुम एक्का (संयुक्त सचिव) भी शामिल हुईं। मुख्य अतिथि आनंद बास्के ने मशाल जलाकर एवं गुब्बारे छोड़कर खेल सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया। सिटी रिपोर्टर} ​जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दयानंद प्रेक्षागृह में बुधवार को सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11वीं और 12वीं) के छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 215 छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें सत्र 2024-25 में अपने-अपने विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विषयगत रैंक होल्डर बनने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *