जेपीएससी… 14 साल का इंतजार खत्म, वंचित शिक्षकों की प्रमोशन लिस्ट शीघ्र

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जेपीएससी सचिव से मिला और विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जगदीश लोहरा, संयोजक कंजीव लोचन, डॉ स्मृति सिंह और डॉ विनीता रानी एक्का शामिल थीं। प्रतिनिधियों ने आयोग अध्यक्ष और सचिव को धन्यवाद दिया कि 14 वर्षों से लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया का रास्ता अंततः खोला गया। ओरिएंटेशन और रिफ्रेशर कोर्स की तिथि में ड्यू डेट यानि देय तिथि से प्रोन्नति मान्य करने का निर्णय लिया गया, जैसा एचआरडी के पत्र में है। कहा कि प्रोन्नति की प्रक्रिया को यथासंभव सरल बनाकर त्वरित गति से पूर्ण की जाए। साथ ही वर्ष 2018 में नियुक्त शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए जेपीएससी से तत्काल कदम उठाने की मांग रखी, जिसका जेपीएससी ने सकारात्मक जवाब दिया। कहा कि प्रमोशन से अब तक छूटे हुए शिक्षकों की सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी। बातचीत के दौरान जेपीएससी सचिव ने विवि शिक्षकों को संकेत दिया है कि छूटे हुए शिक्षकों की प्रोन्नति सूची तैयार है। अंतिम औपचारिकताएं चल रही हैं। प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। { हम चाहते हैं कि 2018 बैच के शिक्षकों को 2008 बैच जैसी परेशानी न झेलनी पड़े। जेपीएससी ने दस्तावेज और मानक शीघ्र स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है। -कंजीव लोचन, संयोजक, जुटान विवि शिक्षकों ने क्या कहा {यह उच्च शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 14 वर्षों से लंबित मुद्दे को जेपीएससी ने गंभीरता से लिया है। जगदीश लोहरा, अध्यक्ष, जुटान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *