शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-12 मोड़ स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर बुधवार को स्व. बोस की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि खुदीराम बोस ने कम उम्र में ऐसा इतिहास रचा जो सदियों तक युवाओं को प्रेरित करेगा। झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी व महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि क्रांतिकारियों को अभी भी वह सम्मान नहीं मिला है, जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने स्मारक स्थल को आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप देने की अपील की। स्मारक समिति के अध्यक्ष मोहन चौधरी ने बताया कि वर्षों से विकास की मांग के बावजूद अपेक्षित पहल नहीं हो सकी है। साहित्यकार दिलीप वैराग्य ने स्मारक स्थल के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया और बोकारो स्टील प्लांट व प्रशासन से संयुक्त प्रयास करने की मांग की। मौके पर एके सिंह, एमडी देव, आरएस शर्मा, सत्यम कुमार, पी दूबे, शिबू राय, बीएन राम, जयंत मल्लिक, परशुराम राम, मनोज मधुकर, महेश प्रसाद वर्मा, जितेंद्र राम, राम दयाल सिंह, रूपलाल मांझी, फिरोज अंसारी, दिनेश बास्के आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *