ठाकुर जन कल्याण समिति के पदाधिकारी का निधन

खेतको | झारखंड ठाकुर जन कल्याण समिति के वरीय पदाधिकारी चलकरी निवासी सुंदरलाल हजाम (73 वर्ष) का निधन मंगलवार की रात हो गया। बुधवार को दामोदर नदी चलकरी रेलवे पुल के समीप उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से तबीयत काफी खराब चल रहा था। रात को अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस लिया। वहीं इनके निधन से पूरे ठाकुर समाज सहित क्षेत्र में शोक व्यक्त किए। समाज के लोगों ने बताया कि उन्होंने अपना जीवन पूरी ईमानदारी, विनम्रता व मधुर संबंध के साथ बिताया। बताया कि उन्होंने ठाकुर समाज के उत्थान व विकास के लिए बढ़-चढ़कर काम किए। समाज में लोगों को हमेशा एक परिवार की तरह सुख-दुख में मिलजुल कर कार्य करने की प्रेरणा देते थे। उनके बताए रास्ते पर हम लोगों को चलने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *