विज्ञान मंथन के स्टेट लेवल थर्ड राउंड में बोकारो के 3 बच्चे क्वालीफाई, आईआईटी में होगी ट्रेनिंग

सिटी रिपोर्टर | बोकारो विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विज्ञान मंथन देश भर के स्कूली बच्चों के लिए होती है। इसमें बोकारो के तीन बच्चे थर्ड लेवल स्टेट राउंड के लिए क्वालीफाई किए। इनमें क्लास-10 के अंश सिन्हा, क्लास-8 के आरिज हुसैन और क्लास-6 की स्पर्धा सिन्हा शामिल हैं। तीनों बच्चे डीएवी सेक्टर-4 के हैं। गौरतलब है कि एनसीईआरटी और एसीएसएम के सहयोग से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। स्टेट लेवल पर सफल बच्चों को आईआईटी व इसरो जैसी संस्थानों में कैंप आयोजित कर एक से तीन माह तक इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। बाद में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में ये बच्चे झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे देश का सबसे बड़ा विज्ञान खोज प्रतिभा प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है। शोध के क्षेत्र में मिलेंगे व्यापक अवसर विज्ञान मंथन देशभर में आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। स्टेट लेवल तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान व शोध के क्षेत्र में भविष्य के लिए व्यापक अवसर मिलते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *