बोकारो | भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता के जूनियर श्रेणी में चिन्मय विद्यालय को पहला स्थान हासिल हुआ है। इसमें चयनित होने के बाद विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के अगले पड़ाव के लिए राउरकेला में 7 दिसंबर को क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके लिए तैयार करने में विभागाध्यक्ष शुभ्रता गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। जूनियर श्रेणी में विद्यालय के आदर्श राज चौहान और शाश्वत महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर श्रेणी में कुणाल आनंद और उत्कर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।


