बोकारो | भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सेक्टर-4 शाखा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ऑर्किड हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों, पेंशनर एवं ग्राहकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का शुभारंभ बोकारो रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक कुमार सिन्हा ने किया। चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, हीमोग्लोबिन आदि सामान्य स्वास्थ्य परीक्षणों की जांच की। साथ ही नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित की गई। चिकित्सकों ने सीपीआर का डेमो प्रदर्शन कर लोगों को कार्डिएक अरेस्ट से निपटने की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक सिन्हा ने बताया कि बैंक समय-समय पर ऐसे सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। स्वास्थ्य जागरुकता के साथ लोगों को जीवन शैली में सुधार के लिए भी प्रोत्साहित करता है।


