सिवनी में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन:सर्वोदय बॉयज, फ्रेंड्स, चंद्रवंशी बॉयज और वॉरियर्स बॉयज ने जीते मैच

सिवनी में मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। एसपीएल सीजन-9 में रोमांचक क्रिकेट मैच का लुत्फ खेलप्रेमी उठा रहे हैं। टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिदिन वेटरन और ओपन वर्ग में आठ मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में रनों की बौछार के साथ बल्लेबाजों का धुंआधार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। चौके और छक्के लगाने में बल्लेबाज रिकार्ड बना रहे हैं। वहीं गेंदबाज भी हार-जीत तय कर रहे हैं। ओपन वर्ग के मैच में सर्वाधिक उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां हर गेंद पर रनों की बौछार हो रही है। डीजे साउंड और लाइव कमेंट्री के साथ मिशन स्कूल मैदान में मैच देखने खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में चार और वेटरन वर्ग में तीन मैच खेले गए। बलघर यादव रहे मैन ऑफ द मैच प्रतियोगिता समिति के अब्दुल काबिज खान ने बताया कि वेटरन वर्ग में पहला मैच सर्वोदय बॉयज और सद्भाव सिवनी सुपर किंग के बीच खेल गया। इसमें सर्वोदय बॉयज ने पहले बल्लेबाजी कर 89 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने सद्भाव 8 ओवर में 54 रन बना सकी। सर्वोदय बॉयज ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आरिफ खान रहे, जिन्होंने 36 रन बनाए। दूसरा मैच सिटी बॉयज और जेस 11 के बीच खेला गया। जैसे 11 के बलधार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 63 रन जोड़कर टीम को 138 रनों में पहुंचाया दिया। जवाब में सिटी बॉयज 81 रन बना सकी। विजेता जैस 11 के बलधर यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच ग्रीन सिटी और जैस 11 के बीच खेला गया। इसमें ग्रीन सिटी ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट में 72 रन बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए जैस 11 ने मात्र 6.5 ओवर में मैच जीत लिया, मैन ऑफ द मैच मनीष चौरसिया रहे। खिलाड़ी शानदार खेल का कर रहे प्रदर्शन ओपन वर्ग में चार मैच खेले गए इसमें पहला मैच राइजिंग स्टार और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। राइजिंग स्टार ने 96 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब ने मात्र 5.5 ओवर में मैच जीत लिया। मानस सक्सेना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके, 8 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली और जिन्हें मैन आफ दा मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच न्यू पापुलर व वारियर्स बायज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी में न्यू पॉपुलर 89 रन बन सकी। जवाब में उतरे वॉरियर्स बॉयज के सोहेल ने शानदार बैटिंग करते हुए अंतिम ओवर की लास्ट गेंद में मैच जीत लिया, जिन्हें मैन आफ दा मैच चुना गया। तीसरा मैच चंद्रवंशी बयज और न्यू पॉपुलर के बीच खेला गया। चंद्रवंशी बॉयज ने शानदार बालिंग करते हुए विरोधी टीम को 65 रनों में रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे चंद्रवंशी बॉयज के खिलाड़ियों ने 5.1 ओवर में मैच जीत लिया। मैच के मैन आफ दा मैच गेंदबाज दंगल रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 3 विकेट झटके। चौथा मैच चंद्रवंशी बॉयज और वॉरियर्स बॉयज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी में वॉरियर्स बॉयज ने 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी चंद्रवंशी बॉयज की टीम ने 7 ओवर में सलमान खान की धुंआधार 45 रनों की पारी से मैच जीत लिया, जिन्हें मैन आफ दा मैच चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *