मोदी ने टिकट खरीद कर नमो भारत में सफर किया:ट्रेन में बच्चों से बात की, मेरठ से दिल्ली अब 40 मिनट में पहुंच सकेंगे

PM मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किमी लंबे अतिरिक्त खंड का शुभारंभ किया। पीएम खुद टिकट लेकर नमो भारत ट्रेन में पहुंचे। वहां बच्चों से मिले। बच्चों ने उन्हें पेंटिंग गिफ्ट की। एक बच्ची ने उन्हें हिंदी में कविता सुनाई। हम तोड़ रहे हैं जंजीरें..हम बदल रहे हैं तकदीरें। ये नवयुग है, ये नव भारत है। हम खुद लिखेंगे अपनी तकदीर। इनॉगरेशन के दौरान पीएम मोदी को नमो भारत का ट्रेन मॉडल भी दिखाया गया। पीएम नमो भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। PM वहां रोहिणी के जापानी पार्क में एक रैली को भी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा की। इनॉगरेशन के बाद दूरी बढ़कर 55 किमी तक हो गई है। मेरठ से दिल्ली की दूरी सिर्फ 40 मिनट में तय की जा सकेगी। हर 15 मिनट पर दोनों साइड से नमो भारत ट्रेनें मिलेंगी। दिल्ली अशोक नगर से मेरठ साउथ का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपए और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपए है। 4 तस्वीरें देखिए 13 किमी के सफर में 2 स्टेशन
साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के इस 13 किमी के सेक्शन में 6 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड है। यह पहली बार है, जब नमो भारत ट्रेन अंडरग्राउंड चलेगी। इस सेक्शन में पहला स्टेशन आनंद विहार इसके बाद दूसरा एलिवेटेड स्टेशन न्यू अशोक नगर है। नमो भारत ट्रेन की खासियत पढ़िए
नमो भारत ट्रेन में महिलाओं के लिए भी रिजर्व कोच है। बाकी कोच में भी बुजुर्ग, महिला और दिव्यांगजनों के लिए रिजर्व सीट है। ट्रेन के अंदर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की भी सुविधा है। कोच के अंदर और प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजों पर एक पैनिक बटन भी दिया गया है। जिससे इमरजेंसी में हेल्प ली जा सके। चलिए 9 ग्राफिक्स के जरिए इस ट्रेन का सफर करते हैं… —————————- यूपी की राजनीतिक हलचल पर भास्कर की ये खास कवरेज पढ़िए यूपी में जीजा और साली की सियासी लड़ाई, मां-बेटी में तकरार, दामाद के दखल से पार्टी टूटी यूपी की राजनीति में इस समय मंत्री आशीष पटेल और उनकी साली पल्लवी पटेल की लड़ाई चर्चा में है। सपा विधायक पल्लवी पटेल तकनीकी कॉलेजों में 177 लेक्चरर को डायरेक्ट प्रमोशन देकर हेड ऑफ डिपार्टमेंट बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं। उनके निशाने पर विभाग के मंत्री और जीजा आशीष पटेल हैं। पल्लवी ने 25-25 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *