चुटिया स्टेशन रोड स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने युवक-युवती को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम लव रंजन है आैर वह कोडरमा का रहने वाला है। वहीं युवती मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। दोनों के मोबाइल से कई संिदग्ध फोटो आैर बातचीत के चैट मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने होटल संचालक अरुण कुमार को भी आरोपी बनाया है। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि अॉनलाइन ही गिरोह का संचालन किया जा रहा था। अॉनलाइन सौदा तय करने के बाद युवक-युवती को संबंधित होटल में ठहरने की इजाजत दी जाती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आैर इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही बड़ा मामला सामने आ सकता है।


