हरमू में 10 एमवीए का लगा पावर ट्रांसफार्मर

हरमू स्थित पावर सब-स्टेशन में शनिवार को 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया। पहले यहां मात्र 5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। हालांकि ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक बिजली नहीं रही। अब 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद इस इलाके के 20,000 उपभोक्ताओं को गर्मी में बड़ी राहत मिलने वाली है। गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से लोड शेडिंग करना पड़ता था, अब यह समस्या गर्मी के दिनों में नहीं होगी। लंबे समय से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) प्रयासरत था कि हरमू पावर सबस्टेशन में ज्यादा कैपेसिटी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि आम लोगों को गर्मी में होने वाले पावर कट की परेशानी से निजात मिल सके। गर्मी शुरू होने से तीन माह पूर्व ही ट्रांसफार्मर बदल कर जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं को राहत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *