आरटीई कानून को निरस्त करने की मांग को ले पासवा का सम्मेलन आज

रांची | 2019 आरटीई कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर पासवा का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को रांची में पूर्व वित्त मंत्री सह पासवा के मुख्य संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव के कचहरी चौक, डिप्टीपाड़ा स्थित सरकारी आवास में होगा। पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार ने बताया कि सम्मेलन में पूरे झारखंड से कई प्रिंसिपल, डायरेक्टर, पासवा के पदाधिकारी व वॉलिंटियर्स के भाग लेने की संभावना है। सम्मेलन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव मेहता कमलेश, झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *