रांची | डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी बीडीओ व सीओ को प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया है। साथ ही, सभी बीडीओ को जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का भी निर्देश दिया। इधर, लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। डीसी ने शीत लहर को देखते हुए कई निर्देश दिए।


