रांची | झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में अपनी बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रांची स्थित अंचल कार्यालय के प्रबंधक शिखा कु. चौधरी, उप अंचल प्रबंधक रोहित रमण एवं अन्य स्टाफ ने 04 जनवरी को बरियातू स्थित चेशायर होम में भेंट की एवं वहां के सदस्यों के लिए कंबल भेंट की। इस अवसर पर अंचल प्रबंधक शिखा कु. चौधरी ने चेशायर होम के सदस्यों का अभिवादन किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।


