स्कॉटलैंड से आई धृति और मनस्वी ने खिचड़ी वितरण प्रोजेक्ट में किया योगदान

रांची | लायंस क्लब का रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल में खिचड़ी का वितरण किया गया। स्कॉटलैंड से आई 4 वर्षीय धृति यशस्वी परीदा और 7 वर्षीय मनस्वी अगम्य परीदा अपनी पॉकेट मनी से योगदान कर सेवा का परिचय दिया। उनकी मां पूजा गढ़यान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों को भारतीय संस्कृति और मानव सेवा का पाठ पढ़ाया है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. विमलेश रंजन बच्चियों की इस कार्य के लिए सराहना की लायंस क्लब के सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने बच्चियों के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में सेवा भावना का प्रदर्शन एक प्रेरणा है और समाज को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *