हजारीबाग की पुलिस ने हथियार सप्लायर बबलू को रांची से पकड़ा

चरही ( हजारीबाग)| गैंगस्टर अमन साव गिरोह के पकड़े गए दो अपराधियों की निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस ने हथियार सप्लायर बबलू सिंह उर्फ विक्की सिंह को रांची से गिरफ्तार किया है। वह आर्मी का भगोड़ा बताया जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है। खबर है कि इसका सरगना मुख्य सप्लायर राहुल दुबे है। राहुल दुबे अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसका लोकेशन सऊदी अरब बता रहा है। राहुल दुबे अपराधी अमन साव के लिए काम करता था, लेकिन अब वह चुपके से उसका पैरेलल अपना एक गैंग तैयार करने में जुटा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *