अमृतसर में 187 और तरनतारन में 235 नामांकन, आज अंतिम मौका

अमृतसर/तरनतारन | जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए बुधवार को तीसरे दिन उम्मीदवारों ने नामांकन किए। अमृतसर जिले में 187 और तरनतारन में 235 नामांकन हुए। 4 दिसंबर को नामांकन का अंतिम दिन है। अमृतसर में जिला परिषद के 24 जोनों के लिए 25 तो 10 पंचायत समितियों के 194 जोनों के लिए 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अजनाला में 1 से 18 जोनों के लिए 17 तो रमदास में 1 से 15 जोन के लिए 8 और रईया में 1 से 25 जोनों के लिए 31 नामांकन दाखिल किए गए। वहीं जंडियाला गुरु में 1 से 25 जोनों के लिए 32, हर्षाछीना में 1 से 15 जोनों के लिए 26, चोगावां में 1 से 20 जोनों के लिए 22, अटारी में 1 से 21 जोनों के लिए 4, वेरका में 1 से 23 जोनों के लिए 7, मजीठा में 1 से 18 जोनों के लिए 12 और मजीठा-2 में 1 से 15 जोनों के लिए 5 ने नामांकन भरा है। वहीं तरनतारन जिला परिषद के लिए 39 उम्मीदवारों ने और पंचायत समितियों के लिए अब तक 196 उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। जांच 5 दिसंबर शुक्रवार को की जाएगी और 6 दिसंबर शाम 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक व गिनती 17 दिसंबर को निर्धारित गिनती केंद्रों में की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *