राज्य के प्रमुख जिलों को रांची से जोड़ने के लिए फास्ट मेमू ट्रेन का परिचालन जरूरी : चैंबर

झारखंड चैंबर की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में फास्ट मेमू ट्रेन के परिचालन की आवश्यकता बताते हुए सदस्यों ने रांची रेलमंडल द्वारा इस दिशा में पहल करने की मांग की। यह कहा गया कि गढ़वा रोड से रांची (वाया डाल्टनगंज), लातेहार, टोरी, लोहरदगा तक, रांची से हजारीबाग टाउन (वाया मेसरा) फास्ट मेमू चलाई जाए। चैंबर के रेलवे उप समिति चेयरमैन और रांची रेलमंडल में डीआरयूसीसी के सदस्य संजय अखौरी ने कहा कि राज्य के प्रमुख जिलों को रांची से जोड़ने के लिए फास्ट मेमू ट्रेन का परिचालन जरूरी है, ताकि ग्रामीण जनता को सस्ती रेल सेवा का लाभ मिल सके। नए साल की शुरुआत से रांची से कई ट्रेनों के समय में बदलाव के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा पर भी चर्चा हुई। बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, आस्था किरण उपस्थित थे। चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने गोरखपुर से चलकर संबलपुर (वाया हटिया) तक परिचालित होने वाली ट्रेन संख्या मौर्या एक्सप्रेस का ठहराव गोविंदपुर रोड और बानो स्टेशन पर करने की बात कही। सह सचिव नवजोत अलंग ने रेलवे कॉलोनी और अनंतपुर की तरफ से रांची रेलवे स्टेशन तक एप्रोच रोड निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर चिंता जताई और कार्य में तेजी लाए जाने को जरूरी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *