सलमानी नाम को ओबीसी लिस्ट में शामिल करने की मांग

भास्कर न्यूज | जालंधर जमात-ए-सलमानी ऑफ इंडिया ने पंजाब में सलमानी नाम को ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की है। पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह अनुरोध किया और कहा कि यह लंबे समय से समाज की मांग रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सलमानी नाम पहले से ओबीसी सूची में शामिल है, जबकि पंजाब में अभी तक मान्यता नहीं मिली है। सलमानी ने कहा कि पंजाब में सलमानी समुदाय की आबादी लाखों में है, लेकिन ओबीसी वर्ग में शामिल न होने और जाति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण समाज के कई लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सुधार, भाईचारे और दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के कई नेता भी मौके पर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *