मोगा में महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार:कर रहे थे ग्राहक का इंतजार, हेरोइन बरामद, सीआईए टीम ने की कार्रवाई

डीजीपी पंजाब के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा में सीआईए टीम ने एक महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 340 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसपी आई बालकृष्ण सिंगला ने बताया कि एसएसपी अजय गांधी के निर्देश के चलते मोगा जिले में नशे को खत्म करने के लिए लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एक के आधार पर सीआईए मोगा ने धर्मकोट के पास कोटइसे खां से नशा तस्करों को पकड़ लिया, जिनके पास से 340 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों में एक महिला तस्कर भी शामिल है। आरोपियों की पहचान देवा सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला, बूटा सिंह, मनप्रीत सिंह , गुरप्रीत सिंह और सोना पत्नी हरजीत निवासी मोगा के रुप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना धर्मकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कोर्ट से रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *