जलालाबाद में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है l जिससे हेरोइन बरामद हुई है l पुलिस के मुताबिक पुलिस पार्टी गश्त पर थी l इसी दौरान एक युवक पुलिस को देख भागने लगा l जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया l जलालाबाद सिटी थाना प्रभारी सचिन कंबोज ने बताया कि पुलिस पार्टी साथी कर्मचारियों के साथ गश्त पर थी l गांव टीवाना कलां के नजदीक एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और मौके से भागने लगा l लेकिन पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया l जिसकी चेकिंग की गई तो उसके पास मौजूद लिफाफे में से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई l पकड़े गए आरोपी की पहचान हरिंदर सिंह उर्फ जिंदा निवासी टिवाना कलां जलालाबाद के रूप में हुई है l थाना प्रभारी सचिन कंबोज का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी लड़ाई झगड़ा और एनडीपीएस के करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं l फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है l


