लुधियाना में एक्सपायर दूध को लेकर हंगामा:युवक बोला- मेरी नहीं भाई की दुकान है; ग्राहक ने फूड विभाग से की चेकिंग की मांग

पंजाब के लुधियाना में सेहत विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है और लोगों को दुकानों पर सील बंद एक्सपायरी दूध पिलाया जा रहा है। सेहत विभाग द्वारा कार्रवाई के दावे हवा में नजर आ रहे है। मामला ग्लाडा मैदान चंडीगढ़ रोड नजदीक बनी दुकान का है। कुछ लोग चौरसिया पान भंडार की पर कोल्ड ड्रिंक पीने गए। लेकिन कोल्ड ड्रिंक न होने के कारण सील बंद बोतल वाला दूध खरीदते है। दूध पीते समय अचानक से व्यक्ति की नजर उसकी एक्सपायरी डेट पर जाती है। जिसके बाद ग्राहक ने दुकानदार के साथ जमकर हंगामा किया। ग्राहक द्वारा थाना मोती नगर में दुकानदार के खिलाफ शिकायत भी दी गई। ग्राहक जगराज सिंह बोला… बोतल बंद दूध खरीदने वाले ग्राहक जगराज सिंह ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ चौरसिया पान शॉप पर गए। उन्होंने पहले कोल्ड ड्रिंक की बोतलें मांगी। लेकिन कोल्ड ड्रिंक नहीं थी। जिस कारण दुकानदार से बंद सील पैक दूध की 3 बोतल खरीदी। जगराज ने बताया उसके दो साथियों ने तो दूध पी लिया था, लेकिन उसकी अचानक नजर एक्सपायरी डेट पर पड़ी। 11वें महीने 2024 की एक्सपायर डेट है। दुकानदार को जब एक्सपायरी डेट का बारे कहा गया तो दुकानदार ने कहा कि फिर क्या है आपको कुछ हुआ तो नहीं। जगराज के मुताबिक उसने पुलिस को भी शिकायत दी है। उसने कहा कि सेहत विभाग को दुकानों की समय-समय पर चेकिंग करनी चाहिए। उधर, दुकानदार त्रिशाल चौरसिया ने कहा कि ये दुकान उसके भाई रूपेश चौरसिया की है। वह गांव गए है। अभी वह दुकान संभालने आया है। उसने घटना के बारे दुकान के मालिक रूपेश को सूचित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *