शुजालपुर तहसीलदार खजूरिया निलंबित

शाजापुर | उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने राजस्व प्रकरणों में नियम एवं प्रक्रिया के विपरीत मनमाने तरीके से प्रकरणों का निराकरण करने, हीबानामा के आधार पर नामांतरण, बंधक जमीन का नामांतरण जैसी अनियमितता करने एवं व्यक्तिगत हितों को लाभ पहुंचाने पर शुजालपुर तहसीलदार राकेश खजूरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शाजापुर नियत किया गया है। विगत दिनों कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान न्यायालय तहसीलदार तहसील शुजालपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसीलदार खजूरिया द्वारा न्यायालय के निराकृत प्रकरणों के अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अनेक त्रुटियां एवं अनियमितताएं पाए जाने से संयुक्त जांच दल गठित कर उक्त प्रकरणों का परीक्षण कराया, जिसमें संयुक्त जांच दल द्वारा प्रस्तुत परीक्षण रिपोर्ट अनुसार न्यायालय तहसीलदार शुजालपुर के नामांतरण, बंटवारा आदि के 126 निराकृत प्रकरणों में विभिन्न त्रुटियां एवं कमियां पाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *