युवा संगम रोजगार मेला आज, 350 से अधिक पदों पर होगा चयन

भास्कर संवाददाता | शाजापुर युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के लिए वृहद युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला 4 दिसंबर को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय गुलाना में लगेगा। इसका आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र और म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां जैसे सिंटेक्स इंडस्ट्रीज गुजरात, आईपीएस ग्रुप आयशर देवास, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि. भोपाल, यशस्वी अकेडमी देवास, एलपीएलबी एबल फाउण्डेशन इन्दौर, नवभारत फर्टिलाइजर भोपाल के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसी संस्थाएं भी शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा सेल्स मैन, ट्रेनी, वर्कर, हेल्पर, मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, एक्जीक्यूटिव फील्ड ऑफिसर और बीमा सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर लगभग 350 से अधिक रिक्तियों के लिए प्रारंभिक चयन किया जाएगा। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण, तथा 18 से 40 वर्ष तक के आवेदक भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन और रिज्यूम के साथ सीधे साक्षात्कार देने के लिए गुलाना महाविद्यालय पहुंच सकते हैं। आवेदकों को कॅरियर काउंसिलिंग के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *