प्रवेश के लिए 2889 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे

शाजापुर | जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 13 दिसंबर शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक जिले के समस्त विकासखंडों के 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्राचार्य अशोक कुमार राजे ने बताया परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के समय से 1 घंटे पूर्व प्रात: 10.00 बजे परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र एवं प्रवेश पत्र में उल्लेखित किए गए पहचान पत्रों के साथ उपस्थित होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए सीबीएसई द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्राचार्य राजे ने बताया इस परीक्षा में जिले के 2889 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *