बुरहानपुर | चिंचाला स्थित दत्त मंदिर में भगवान दत्तात्रय का जन्मोत्सव गुरुवार को उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाएगा। गुरुवार को सुबह 7.30 बजे महाभिषेक, 10 बजे आरती होगी। आशीष शुक्ला ने बताया शाम 5 बजे व्याख्यान वाचन होगा। शाम 6 बजे जन्मोत्सव मनाएंगे। 6.15 बजे काकड़ा आरती होगी। 6.30 बजे प्रसादी वितरण होगा। आराध्य भगवान के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर पर आकर्षक रोशनी की गई है। उन्होंने बताया दत्त जयंती महोत्सव अंतर्गत 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक मंदिर में गुरु चरित्र का पाठ हुआ।


