चौकीदार ने आत्महत्या का प्रयास किया, पत्नी ने बचाया

भास्कर संवाददाता | हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के परशुराम चौक पर बन रहे प्रताप टॉकीज कॉम्प्लेक्स के चौकीदार ने बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने पत्नी से विवाद के बाद यह कदम उठाया। चौकीदार के परिजन पत्नी को तलाक देने के लिए कह रहे हैं। इस कारण दंपती में आए दिन विवाद हो रहा है। पति को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पत्नी ने उसकी जान बचाई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस के अनुसार पलासनेर निवासी मुकेश (40) पिता राधेश्याम बिल्लोरे परशुराम चौक के पास बन रहे प्रताप टॉकीज कॉम्प्लेक्स में चौकीदारी करता है। वह परिवार के साथ रहता है। बुधवार रात को उसने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी सविता बाई ने बताया कि दोनों के बीच दो से तीन माह से विवाद हो रहा है। पति के परिजन तलाक के लिए बोल रहे हैं। इसी को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। बुधवार रात को उन्होंने शराब के नशे में फांसी पर लटक गए। मैं बेटे को लेने के लिए बाहर गई थी, देखा तो लोगों को बुलाया और उनकी जान बचाई। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसका पहले पति से एक बेटा है। वह करीब पांच साल से मुकेश के साथ रह रही है। जिला अस्पताल के डॉ. इरफान खान का कहना है कि मुकेश की हालत अभी स्थिर है, लेकिन जल्द होश नहीं आता है तो रेफर करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *