शाजापुर | विश्व दिव्यांग दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय में श्री गंगा रक्तदान सेवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता दर्ज कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाशचंद्र फुलेरिया एवं संगठन की टीम की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। फुलेरिया ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। संगठन इसी भावना के साथ निरंतर समाजसेवा के कार्यों में आगे बढ़ रहा है। शिविर में संगठन के राष्ट्रीय सचिव सिद्दीकी खान, अरुणसिंह फुलेरिया, डॉ. एसडी जायसवाल, डॉ. आलोक सक्सेना, डॉ. नवीन झाला, सोनू फुलेरिया, प्रदीप फुलेरिया, अर्जुन नरवरिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। रक्तदाताओं ने संदेश देते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जीवन बचा सकता है, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


