प्रधान आरक्षक डावर का निधन

खरगोन। प्रधान आरक्षक रणपत डावर (56) का निधन मंगलवार रात को हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कुंदा नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया गया। यहां रिश्तेदारों सहित वरिष्ठ व युवा खिलाडियों, विभागीय कर्मचारियों व रिश्तेदारों ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। बेटे हेमंत डावर ने बताया कि पिताजी लंबे समय से बीमार थे। उल्लेखनीय है कि प्रआर डावर पुलिस विभाग में कार्यरत थे। वहीं पूर्व में उन्होंने फुटबॉल खेल की ​अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय आदि स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व भी किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *