गुमठी में अज्ञात कारण से लगी आग

बड़वानी | राजघाट रोड नए बस स्टैंड के पास बुधवार रात 9 बजे बंद गुमठी में अज्ञात कारण से आग लग गई। लोगों ने धुआं निकलता देख नपा के फायर फाइटर को सूचना दी। फायर फाइटर के आने तक गुमठी में से आग की लपेटे निकलने लग गई थी। दमकल ने 20 मिनट मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। बस स्टैंड पर संजय गुमठी में गैरेज संचालित करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *