सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी और कोहरे का असर…:रायपुर से दिल्ली-मुंबई जाने वाले सभी विमानों ने देर से उड़ानें भरीं

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू विमानतल के सॉफ्टवेयर में आई खराबी और कोहरे का असर रायपुर से आने-जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। बुधवार को रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट एक से दो घंटे देर से उड़ान भर सकी। इसी एयरलाइंस की रायपुर से मुंबई उड़ानें भी दो घंटे देर से रवाना हुई। एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट भी देर से उड़ी। इसके साथ ही बेंगलुरू और हैदराबाद की फ्लाइट भी एक से दो घंटे देर से उड़ सकी। रायपुर एयरपोर्ट में विमानों की आवाजाही देर से होने की वजह से यात्रियों की भीड़ लगी रही। कोई भी एयरलाइंस वाले यह नहीं बता पा रहे थे कि कौन सा विमान कब आएगा। ज्यादातर विमान अपने तय समय से दिल्ली और मुंबई से उड़ान ही नहीं भर सके। इसलिए समय पर रायपुर नहीं पहुंचे। इस दौरान एयरलाइंस वालों की यात्रियों के साथ बहस भी होती रही। लेकिन एयरलाइंस के स्टाफ ने उनकी किसी भी तरह से कोई मदद नहीं की। बार-बार अनाउंस कर विमान का समय बदलते रहे। इससे यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। बाद में इंडिगो एयरलाइंस वालों ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एक खेद पत्र भी जारी किया। इस तरह से उड़ानें लेट होते रहीं
इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई7895 सुबह 5 बजे आने के बजाय 6 बजे के बाद आई। 6ई5349 सुबह 6 के बजाय 7.25 के बाद आई। फ्लाइट नंबर 6ई2473 सुबह 10 बजे के बजाय 11 बजे आई। इसी तरह रायपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई6373 सुबह 8.40 के बजाय 9.12 को आई। 6ई6691 सुबह 5.35 की जगह 7.12 को आई। 6ई5049 सुबह 9 बजे की जगह 11.50 को आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *