उज्जैन | शहर के व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्र बंबाखाना व्यापारिक संघ के तीन वर्षीय चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष वरुण शर्मा, सभापति अशोक माहेश्वरी, महासचिव कपिल कटारिया, उपाध्यक्ष विमल चौरड़िया, माधव दांतवानी, मनोज आलवानी, सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष विजय पाटोदी, सह सचिव बाबूलाल नामदेव, प्रवक्ता हेमंत पावेचा निर्वाचित हुए। संरक्षक बबलू यादव और रवि राय को बनाया गया।


