श्योपुर | शहर के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से आम लोगों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में रोज़ सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। लेकिन आसपास कहीं भी सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को मजबूरी में दूर-दूर तक भटकना पड़ता है। व्यापारी संगठन और स्थानीय नागरिकों ने कई बार नगरपालिका से स्थायी शौचालय निर्माण की मांग उठाई है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थिति यह है कि बाजार में काम करने वाले दुकानदारों से लेकर खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों तक सभी को असुविधा झेलनी पड़ रही है। -दीपक शर्मा, निवासी चूड़ी बाजार श्योपुर


