एक शाम हारे के सहारे के नाम श्री श्याम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

भास्कर संवाददाता। सोंईकलां म्हारा खाटू वाला श्याम भक्त मंडल की ओर से ग्राम सोईंकलां में मंगलवार–बुधवार रात एक शाम हारे के सहारे के नाम श्री श्याम संकीर्तन हुआ। जिसमें श्री श्याम म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने साज और आवाज की जुगलबंदी से खाटू श्याम के भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि देर रात तक भजनों की मस्ती में श्रोता झूमते रहे। कस्बे के मेन बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। अतिथियों ने पावन ज्योत जलाकर शुभारंभ किया। भक्त मंडल द्वारा स्वागत सत्कार की औपचारिकता के बाद मंच की कमान भजन गायक पवन मैवाड़ा और सवाई माधोपुर से आमंत्रित भजन गायिका रेखा सैनी के श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप के महावीर रावल ने साथी कलाकारों के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान हारे के सहारे श्याम नाम है तुम्हारा, मेरे श्याम आओ जी, नीलांबर वाला श्याम, खाटू के बाबा तू ही सहारा, श्याम तेरी महिमा न्यारी, और बाबा श्याम मेरा सहारा जैसे भजनों ने वातावरण को भक्ति रस से सरोबार कर दिया। देर रात तक श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में महिला और पुरूष श्रद्धालु भजनों की तान पर भक्तिभाव में विभोर होते रहे। श्यामप्रेमी परमाल शर्मा ने सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। सोईंकलां के लोगों ने श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। संकीर्तन महोत्सव के दौरान सजाया श्याम दरबार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *