बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अरमान ने निभाया समीर का किरदार:बोले- बॉबी देओल संग काम करना मेरे लिए बड़ा पल, बहुत कुछ सीखने को मिला

एक्टर और सिंगर अरमान खेड़ा आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। इसमें वह अपने किरदार समीर को लेकर खूब रहे। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि बॉबी देओल जैसे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके करियर का सबसे बड़ा पल रहा है। साथ ही उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन के बारे में भी बात कीएल बैड्स ऑफ बॉलीवुड में आपको समीर का किरदार कैसे मिला? मैं नैनीताल के पास सिटाडेल की शूटिंग कर रहा था। तभी मैंने सोचा कि चलो करण मल्ली को कॉल करता हूं और पूछता हूं कि कोई ऑडिशन है या नहीं। करण ने बताया कि आर्यन खान डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं और उनकी वेब सीरीज में एक रोल है। सच बताऊं तो मैंने बस आर्यन तक ही सुना और तुरंत कहा हां कह दिया। उन्होंने स्क्रिप्ट भेजी और मैं ऑडिशन देने के लिए तैयार हो गया। आपने आर्यन खान के बारे में सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट भी शेयर किया था। इसके बारे में बताइए। आर्यन की वजह से मुझे शाहरुख खान सर से मिलने का मौका मिला। स्क्रीनिंग मन्नत में ही रखी गई थी और वहीं मेरी मुलाकात शाहरुख सर से हुई। मैं स्पीचलेस हो गया था। उनका ऑरा ही इतना खूबसूरत है, उनके अंदर एक दिव्य ऊर्जा है। शाहरुख सर से मैंने यह बड़ी बात सीखी कि आप चाहे कितने भी बड़े क्यों न बन जाएं, इंसानियत नहीं छोड़नी चाहिए। यह संदेश मैं जिंदगी भर याद रखूंगा। जहां तक आर्यन की बात है, वह बहुत अच्छे इंसान होने के साथ-साथ अब मेरे फेवरेट डायरेक्टर भी बन गए हैं। उन्हें अपने क्राफ्ट और ऑडियंस को एंटरटेन करने का पूरा ज्ञान है। आर्यन की वजह से ही हम सेट पर कॉन्फिडेंट थे। बॉबी देओल के साथ आपने स्क्रीन शेयर की। उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? बॉबी देओल बहुत अच्छे इंसान हैं। सेट पर उन्होंने मुझे बिल्कुल परिवार की तरह ट्रीट किया। उनकी एक स्माइल देखकर ऐसा लगता था कि अब सब ठीक है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। सीरीज में समीर का रोल और रियल लाइफ में अरमान दोनों में अंतर या समानता नजर आई? क्या आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसी ही प्रपोज करेंगे? अंतर तो बहुत है, लेकिन एक कॉमन चीज है जो हम दोनों में है मैं भी रियल लाइफ में थोड़ा मम्मा बॉय हूं। लेकिन उतना ज्यादा नहीं जैसे समीर है। और न ही मैं उसकी तरह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्राइवेट जेट खरीद सकता हूं। शायद मैं कभी रियल लाइफ में अपनी गर्लफ्रेंड को उसके बर्थडे पर प्रपोज नहीं करूंगा, क्योंकि वह उसका स्पेशल दिन है और उसे पूरी तरह एंजॉय करना चाहिए। आप एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। दोनों के लिए समय कैसे निकालते थे? जब मैं किसी शूट के सेट पर नहीं होता था, तो स्टूडियो में म्यूजिक बनाता था। अगर किसी ऑडिशन में सिलेक्ट नहीं होता तो गाने लिखता था। अपने स्ट्रगल के दौरान मैंने बहुत कुछ लिखा, जिससे मैं अपने दर्द को एक्सप्रेस कर पाता था। इसी प्रोसेस में मेरे अंदर निखार भी आया। सीरीज की एंडिंग ने सबको हैरान कर दिया था। क्या आपको इसके बारे में शूट के दौरान पता था? मुझे बिल्कुल इस क्लाइमैक्स सीन के बारे में नहीं पता था। मैं तो कहूंगा कि अगले सीजन में समीर के पास मौका रहेगा, क्योंकि करिश्मा अब उसकी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *