अजमेर में चोर ने खंगाला सूना मकान:नकदी और जेवरात चुराए, बेटी की डिलीवरी के लिए नोएडा गया था परिवार

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान विहार इलाके में सूने मकान में घुसकर चोर 11 लाख रुपए कीमत के जेवरात और 7 लाख रुपए चुराकर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी नोएडा में हुई है। उसकी डिलीवरी के लिए पत्नी 21 नवंबर को नोएडा गई थी। जबकि वह खुद 27 नवंबर को वहां गया था। वे 2 दिसंबर मंगलवार दोपहर को जब लौटा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी आलमारी भी खुली हुई ओर अंदर से लॉकर भी टूटा हुआ है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसने सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि 1 दिसंबर की रात में ही एक युवक रात 1:03 बजे सड़क से उसके घर की ओर आता नजर आया। उसे देखकर कुत्ते भौंके तब उसने उन्हें कुछ खाने के लिए दे दिया। इसके बाद वह दीवार फांद कर अंदर आया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोर घर में रखे 7 लाख रुपए नकद और करीब 11 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गया। इसकी सूचना उसने मंगलवार को ही पुलिस को दे दी थी। पुलिसकर्मी घर आए मौका मुआयना किया। पुलिस जांच में जुटी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *