राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एक शादी समारोह में शामिल होने बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे। इस दौरान महामंडलेशवर स्वामी हंसराम उदासीन ने उनसे मुलाकात की ओर अगले साल 19 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले सनातन मंगल महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। सनातन सेवा समिति के रवींद्र कुमार जाजू ने बताया कि इस भव्य दीक्षा दान समारोह में तीन ब्रह्मचारी संत दीक्षा ग्रहण करेंगे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान, सत्संग व आध्यात्मिक आयोजन भी संपन्न होंगे।इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के साथ संत गोविंद राम भी मौजूद रहे।


