रतलाम नगर निगम ने अपने स्वामित्व वाले मार्केट और गुमटियों का किराया न चुकाने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजस्व अमले ने सख्त कार्रवाई करते हुए शहर की तीन दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानदारों पर लाखों रुपए का किराया बकाया था और नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं की जा रही थी। इन 3 दुकानों पर जड़े ताले
राजस्व विभाग ने बकाया राशि की सूची के आधार पर निम्नलिखित दुकानों पर कार्रवाई की है… प्रभारी के निर्देश पर पहुंची टीम
गुमटी और दुकानें सील करने की यह कार्रवाई राजस्व विभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह पंवार के निर्देशन में की गई। टीम में शामिल ऋषि पंड्या, पवन सोलंकी, राजेश डोडिया और अन्य राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को सील कर दिया। कमिश्नर बोले- अभियान जारी रहेगा
नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने बताया कि निगम के मार्केट और गुमटियों का किराया दबाकर बैठे दुकानदारों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बकाया राशि जमा न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


